
MP हाईकोर्ट ने NEET UG 2025 रिजल्ट पर लगाई रोक, NTA को भेजा नोटिस, री-एग्जाम की उठी मांग
AajTak
NEET UG 2025: कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 केंद्र पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की परीक्षा के दौरान दोपहर 3.30 बजे बिजली चली गई. बैकअप पावर सिस्टम न होने के कारण उम्मीदवारों को कम रोशनी में अपनी परीक्षा जारी रखनी पड़ी. साथ ही इमरजेंसी लाइट के तौर पर 4.30 बजे मोमबत्तियों की व्यवस्था की गई, तब पेपर खत्म होने में सिर्फ 30 मिनट बचे थे.
NEET UG 2025: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने NEET-UG 2025 परीक्षा परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी है. बेंच ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को अगली सुनवाई तक रिजल्ट जारी नहीं करने का निर्देश दिया है. यह आदेश एक याचिका के जवाब में आया, जिसमें आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान इंदौर के 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बीच पेपर में चली गई थी एग्जाम सेंटर्स की लाइट
छात्रों की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में दावा किया गया कि 5 मई 2025 को आयोजित NEET-UG परीक्षा के दौरान बिजली चली गई थी जिसकी वजह से कई परीक्षार्थी नीट यूजी का पेपर सॉल्व नहीं कर पाए. बिजली न होने से परीक्षा केंद्रों पर अंधेरा छा गया, जिससे छात्रों को पेपर पढ़ने और उत्तर देने में कठिनाई हुई.
मोमबत्तियों की रोशनी में कराय गया नीट एग्जाम
कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 केंद्र पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की परीक्षा के दौरान दोपहर 3.30 बजे बिजली चली गई. बैकअप पावर सिस्टम न होने के कारण उम्मीदवारों को कम रोशनी में अपनी परीक्षा जारी रखनी पड़ी. साथ ही इमरजेंसी लाइट के तौर पर 4.30 बजे मोमबत्तियों की व्यवस्था की गई, तब पेपर खत्म होने में सिर्फ 30 मिनट बचे थे. याचिका में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए या तो री-एग्जाम या निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित की मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि प्रभावित केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए.
कोर्ट ने नीट रिजल्ट पर रोक लगाकर एनटीए को भेजा नोटिस

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












