
MP से गायब लड़की PAK बॉर्डर पर मिली... 1000 KM दूर जैसलमेर कैसे पहुंची, हैरान हैं परिजन-पुलिस!
AajTak
मध्य प्रदेश से दो महीने पहले लापता हुई लड़की को राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से 1000 किलोमीटर दूर तक पीछा कर यह रेस्क्यू किया है. लड़की को कानूनी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंप दिया गया.
मध्य प्रदेश के गुना जिले से दो महीने पहले रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 17 वर्षीय लड़की पाकिस्तान सीमा के बेहद नजदीक मिली है. उसे राजस्थान के जैसलमेर में सीमा पर बरामद किया गया है. पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस हाई-रिस्क मिशन को अंजाम दिया है. कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि 9 सितंबर को एक महिला ने मधुसूदनगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसकी बेटी 7 से 8 सितंबर की रात अचानक घर से गायब हो गई थी. इस मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया. 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को तुरंत सक्रिय कर दिया.
इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. पुलिस लगातार मोबाइल लोकेशन, डिजिटल फुटप्रिंट और लोकल इनपुट्स का मिलान करती रही. इसी दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि यह नाबालिग राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा के करीब देखी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बिना देरी किए राजस्थान के लिए प्रस्थान किया.
गुना से करीब 1000 किलोमीटर दूर कई कठिनाइयों और बॉर्डर के संवेदनशील इलाकों को पार करते हुए पुलिस जैसलमेर पहुंची. सटीक लोकेशन की मदद से लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. थाना प्रभारी आनंद राय ने बताया कि नाबालिग को वापस मध्य प्रदेश लाया गया, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद उसके परिवार के सुरक्षित सौंप दिया गया.
इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नीरू शर्मा मौजूद रहीं. परिवार अपनी बेटी को वापस पाकर भावुक हो उठा. 'ऑपरेशन मुस्कान' गृह मंत्रालय की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य लापता बच्चों का पता लगाना, उन्हें बचाना और उनका पुनर्वास करना है. इस केस में भी यह मिशन 1000 किलोमीटर तक फैले एक लंबी, सटीक और समन्वित कार्रवाई के रूप में सामने आया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







