
MP: शराब पर उमा भारती को सीएम शिवराज का जवाब- 'दारू बंद करने से बंद हो जाए तो मैं एक दिन न लगाऊं'
AajTak
शिवराज की सरकार की शराब नीति पर उनकी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने 1 अप्रैल से लागू हुई नई शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके इस व्यवस्था को निश्चित किया है.
मध्यप्रदेश में शराबबंदी और नई शराब नीति पर लगातार हो रही सियासत के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है. शिवराज ने कहा है कि सिर्फ दारू बंद कराने से लोग दारू पीना छोड़ देते तो वो एक दिन नहीं लगाते.
'दारू बंद करने से बंद हो जाएगी तो मैं...'
शिवराज सिंह चौहान ने यह बयान उज्जैन में दिया जहां वो गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. यहां आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'नशा नाश की जड़ है. मेरा बस चले और यह विश्वास हो जाए कि केवल दारू बंद करने से बंद हो जाएगी तो मैं एक दिन भी नहीं लगाता, लेकिन यह होता नहीं है. इसलिए पहले नशा-मुक्त समाज बनाएंगे. नशामुक्ति अभियान चले और आप विश्वास करें कि जैसे जैसै लोग नशा छोड़ते जाएंगे तो दुकानें अपने आप बंद हो जाएंगी, आप चिंता मत करो.'
उमा भारती ने उठाए थे सवाल
शिवराज सिंह का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब उनकी सरकार की शराब नीति पर उनकी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने सवाल उठाए हैं. हालांकि शिवराज ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि वह उमा भारती के संदर्भ में ही यह बयान दे रहे थे.
उमा भारती ने 1 अप्रैल से लागू हुई नई शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके इस व्यवस्था को निश्चित किया है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







