
MP: शराब के नशे में चार साल की मासूम से गैंगरेप, मरा समझकर झाड़ियों में फेंका
AajTak
खंडवा में घर में सो रही चार साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. आरोपी ने बच्ची के बेहोश होने पर उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उसके अन्य साथियों की भी तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश के खंडवा में चार वर्षीय एक मासूम से गैंगरेप किया गया और बाद में उसकी हत्या की कोशिश की गई. थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश की. बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली. उसकी सांसे चल रहीं थीं. तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया. अभी बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है.
मामला खंडवा के समीप ग्राम जसवाड़ी की है. यहां एक खेत में रखवाली करने वाले आदिवासी परिवार है. उनके रिश्तेदार की बच्ची अपनी बुआ के साथ दीवाली मनाने आई थी. सोमवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो, खटिया पर बच्ची को नहीं देखा. पहले आस-पास में खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर थाने में शिकायत की.
ऐसे हुआ शक
पुलिस को परिजनों ने बताया, "राजकुमार नामक युवक रविवार की रात उनके घर पर खटिया मांगने आया था. वो पास के ही खेत में सोया गया था. सुबह से खेत में खटिया मिली, लेकिन राजकुमार गायब था. इस आधार राजकुमार पर शक हुआ. वह गांव के ही एक ढाबे में काम करता है. ढाबे के मालिक से पूछताछ के आधार पर राजुकमार का पता लगाया गया.
अपराधी ने स्वीकार किया गुनाह
पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया, "उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ उस रात शराब पी थी. इसके बाद बच्ची को उसके घर से उठा लाए. दोनों ने दुष्कर्म किया और अपराध छिपाने की नीयत से उसका गला दबा दिया."

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









