
MP: रायसेन रेप केस के आरोपी सलमान का एनकाउंटर, पांव में लगी गोली, ले जाया गया अस्पताल
AajTak
रायसेन रेप केस में पुलिस ने 30 हजार के इनामी आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया. वह जंगल के रास्ते भागकर पहुंचा था. गिरफ्तारी की सूचना पर संगठन कार्यकर्ता थाने पहुंचे, पर आरोपी पहले ही गोहरगंज पुलिस को सौंपा गया.
रायसेन रेप केस मामले में आरोपी सलमान का पुलिस के साथ शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है. इससे पहले खबर आई थी कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. रायसेन जिले की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर के वार्ड नं. 11 स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी पर ₹30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. जैसे ही सलमान चाय पीने दुकान पर पहुंचा, पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया.
गोहरगंज पुलिस उसे रायसेन ले जा रही थी. इस दौरान गाड़ी पंचर हुई और उसने भागने की कोशिश की. इसके बाद उसका एनकाउंटर हो गया. आरोपी के पैर में गोली लगी है.
पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था. यह गिरफ्तारी भोपाल गांधीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 11 में हुई. गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर अपने थाने के लिए रवाना हो गई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगल के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था. सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही 'जय मां भवानी हिंदू संगठन' के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था.
चाय पीने पहुंचा और पकड़ा गया
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश सलमान गांधीनगर इलाके में है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस निगरानी कर रही थी. जैसे ही सलमान वार्ड नं. 11 स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
जैसे ही आरोपी सलमान की गिरफ्तारी की खबर 'जय मां भवानी हिंदू संगठन' के कार्यकर्ताओं को मिली, वे तुरंत थाने पहुंचे. हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







