
MP: राम नवमी-हनुमान जयंती मनाने के नोटिस पर कांग्रेस में उठे विरोध के सुर, मुस्लिम विधायक ने कहा- ये पार्टी की विचारधारा नहीं
ABP News
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नोटिस ने पार्टी में हंगामा खड़ा कर दिया है. कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि राम नवमी पर सुंदरकांड और हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नोटिस ने पार्टी में हंगामा खड़ा कर दिया है. कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि राम नवमी पर सुंदरकांड और हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए. इससे कांग्रेस में बवाल खड़ा हो गया है और पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं. भोपाल में कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने एतराज जताते हुए और इसे कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ माना है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो अप्रैल को ये पत्र जारी किया, जिसमें आनेवाले दिनों में राम नवमी और हनुमान जयंती के मौके पर धार्मिक आयोजन करने को कहा गया है.
बताया गया कि हनुमान जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा में रहेंगे और पूरे प्रदेश में उनका संदेश प्रसारित किया जाएगा. ये कांग्रेस की सॉफ्ट हिंदुत्व नीति की ओर बढ़ने व हिंदुओं को खुश करने की पहल है. लेकिन ये आदेश भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद को पसंद नहीं आया और उन्होंने खुलकर इसका विरोध कर दिया. उनका कहना है इसमें बाबा साहेब की जयंती और रमज़ान के रोजा-इफ्तारी को भुला दिया गया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












