
'MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में साफ हो जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन...', तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी मोदी ने रविवार को तेलंगाना के तूपरान में एक जनसभा के दौरान कहा- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान, तीनों राज्यों में मतदान हो चुका है और मैंने तीनों राज्यों में देखा है कि I.N.D.I.A साफ हो जाएगी. वहां की महिलाएं, वहां के किसान, वहां के जवान कांग्रेस पार्टी को जड़ों से उखाड़ फेंकने वाले हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय गठबंधन का सफाया हो जाएगा. गौरतलब है कि इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं और अब काउंटिंग का इंतजार है. तेलंगाना के तूपरान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने उन तीन राज्यों में अपने चुनाव अभियान को याद किया जहां मतदान समाप्त हो गया था. पीएम मोदी ने कहा कि, "मैंने तीन राज्यों में देखा है कि 'इंडिया गठबंधन' का सफाया हो जाएगा. वहां की महिलाएं, किसान कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकने जा रही हैं."
केसीआर पर बोला हमला उन्होंने बीआरएस अध्यक्ष और सीएम के.चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे सीएम की जरूरत है जो लोगों से न मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या बीआरएस, उनकी पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और खराब कानून-व्यवस्था है और वे एक-दूसरे की कार्बन कॉपी हैं. उन्होंने कहा, "कांग्रेस, केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान."
कांग्रेस ने किसान, जवान और नौजवान सबको लूटाः पीएम मोदी बता दें कि पीएम मोदी मोदी ने रविवार को तेलंगाना के तूपरान में एक जनसभा के दौरान कहा- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान, तीनों राज्यों में मतदान हो चुका है और मैंने तीनों राज्यों में देखा है कि I.N.D.I.A साफ हो जाएगी. वहां की महिलाएं, वहां के किसान, वहां के जवान कांग्रेस पार्टी को जड़ों से उखाड़ फेंकने वाले हैं. कांग्रेस ने किसान, जवान और नौजवान सबको लूटा है. कांग्रेस के राज में किसानों की कर्ज माफी के नाम पर घोटाले हुए. कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के सबसे अधिक मामले देखने को मिले हैं. BRS भी ऐसे मामलों में कांग्रेस से पीछे नहीं रही है.
'किसान और गरीब गुस्से में हैं' पीएम ने जनसभा में दिए जा रहे अपने भाषण में केसीआर को घेरा और उनपर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, तेलंगाना के सीएम इसे अपनी जागीर मानते हैं. केसीआर को आखिर दूसरी सीट पर चुनाव लड़ने की जरूरत क्यों पड़ी. राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर केरल भागना पड़ता था, केसीआर को भी भागना पड़ा है. इसका एक बड़ा कारण बीजेपी के उम्मीदवार राजेन्द्र , दूसरा कारण किसानों और गरीबों का गुस्सा है.
KCR ने केवल धोखा दियाः पीएम मोदी भगवान मल्लिकार्जुन के नाम पर सिंचाई की परियोजना बनाई, जिन किसानों ने घर खोया, जमीन खोई... उन किसानों को केसीआर ने अपने हाल पर ही छोड़ दिया. ऐसे पाप को न तो भगवान मल्लिकार्जुन माफ करेंगे न ही किसान माफ करेंगे. केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने दलित मुख्यमंत्री बनाने के अपने वादे को धोखा दिया. उन्होंने दलित बंधु योजना के अपने वादे को धोखा दिया. युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने वादे को धोखा दिया. किसानों और गरीबों को धोखा दिया. केसीआर ने योजनाओं का वादा किया था, लेकिन दिया तो सिर्फ घोटाला.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










