
MP: मेडिकल कॉलेज शुभारंभ कार्यक्रम में भाषण के लिए न बुलाने पर भड़के कांग्रेस विधायक, नाराज होकर मंच से उतरे
AajTak
MP News: श्योपुर जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है. जबलपुर में आयोजित एक समारोह से मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया.
MP News: श्योपुर में मेडिकल कॉलेज शुभारंभ कार्यक्रम में उस वक्त खलबली मच गई जब श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए भड़क कर मंच से उतर गए. हालांकि दूसरे नेताओं और प्रशासनिक अफसरों ने उन्हें समझाइश देकर रोक लिया. लेकिन विधायक ने कह डाला कि सरकारी कार्यक्रम को भाजपा का कार्यक्रम बनाकर रख दिया.
दरअसल, सोमवार को लंबे इंतजार के बाद जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है. जबलपुर में आयोजित समारोह से मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया.
इस अवसर पर जिले के नागदा में भी जबलपुर से वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें श्योपुर-मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और बीजेपी नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए.
इस कार्यकम में पहुंचे विधायक बाबू जंडेल पहले तो उचित सीट नहीं मिलने से नाराज दिखे. इसके बाद काफी देर तक जब संबोधन के लिए उनका नाम नहीं बोला गया तो विधायक जंडेल भड़क गए.
साथ ही माइक हाथ में लेकर बोले- ''एक तो कार्यक्रम में बुलाकर उचित सम्मान नहीं दिला रहे और यहां बोलने के लिए भी नहीं बुलाया जा रहा है. जबकि यह सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन आप लोगों ने भाजपा का कार्यक्रम बनाकर रख दिया है.'' देखें Video:-
विधायक जंडेल ने तो यहां कहा कि मेडिकल कॉलेज तो कमलनाथ सरकार की देन है. इसके बाद कार्यक्रम बहिष्कार की कहकर मंच से उतर गए.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










