
MP में फिर बना कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं
AajTak
मध्यप्रदेश में 3 करोड़ से अधिक हुए टीकाकरण में अब तक इंदौर जिला 30 लाख 18 हजार 551 वैक्सीन लगाकर पहले स्थान पर है. राजधानी भोपाल 18 लाख 86 हजार 239 वैक्सीन लगाकर दूसरे तो वहीं जबलपुर 13 लाख 98 हजार 640 वैक्सीन लगाकर तीसरे स्थान पर है.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ने कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) में एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार 28 जुलाई को रात 8 बजे तक मध्य प्रदेश (MP) में 10 लाख 34 हजार 384 लोगों को वैक्सीन (Vaccine) लगाई गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 3 करोड़ 98 हजार 663 डोज लगाई जा चुकी हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










