
MP में चल रही थी गैर-कानूनी हथियार बनाने वाली यूनिट... पुणे पुलिस ने छापा मारकर 36 लोगों को पकड़ा
AajTak
पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़वानी में अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बड़वानी के उमरती गांव में की गई इस कार्रवाई में 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि हथियार बनाने वाली दर्जनों भट्टियों को नष्ट कर दिया गया. तीन हफ्तों से पुणे में देसी पिस्तौल मिल रही थीं. इसके सुराग जब एमपी से जुड़े मिले, तो पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़वानी में चल रहे एक बड़े अंतरराज्यीय अवैध हथियार निर्माण और तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है. इसी के साथ 36 लोगों को पकड़ा गया है. यह कार्रवाई तब की गई, जब पिछले तीन हफ्तों में पुणे में लगातार देशी पिस्तौलें बरामद हो रही थीं और उनकी सप्लाई के तार एमपी से जुड़े पाए गए थे. इसी के बाद पुणे और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़वानी के उमरती गांव में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया.
एजेंसी के अनुसार, पुणे में विमानतल और कालेपाडल पुलिस थानों में दर्ज मामलों की जांच के दौरान हथियार सप्लाई के कई इनपुट मिले. इन्हीं इनपुट्स के आधार पर 105 पुलिसकर्मियों की टीम एमपी पहुंची और छापेमारी की गई. इस दौरान गांव में छिपाई गई 50 अवैध भट्टियां मिलीं, जहां बड़ी मात्रा में देसी कट्टे और पिस्तौलें तैयार की जा रही थीं. पुलिस ने हथियार निर्माण यूनिट को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया.
संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में पुणे से 21 पिस्तौलें बरामद की गई थीं. जब आरोपियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि हथियार एमपी के बड़वानी जिले से मंगाए जा रहे थे. इसके बाद ही एक बड़े पैमाने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई. छापेमारी में 36 लोगों को पकड़ा गया है. वहीं हथियारों की सप्लाई चेन की गहन जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, सिपाही के नाबालिग बेटे समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, यह कोई सामान्य स्थानीय स्तर की फर्जी फैक्ट्री नहीं थी, बल्कि एक संगठित नेटवर्क था, जिसमें कई लोग शामिल थे. हथियार तैयार कर इन्हें महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बेचा जा रहा था. पुलिस अब उन सप्लायरों और खरीदारों पर भी नजर रख रही है, जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. संयुक्त सीपी शर्मा ने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि कई और लोग इस रैकेट में शामिल हैं. जांच जारी है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. पुलिस ने दोनों राज्यों में मिलकर आगे भी संयुक्त अभियान जारी रखने की बात कही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










