
MP में अनोखी चोरी! कंटेनर ट्रक से गायब हो गई 10 लाख रुपये से ज्यादा की Maggi
AajTak
ट्रक मालिक ने पुलिस को टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है जिसमें कंटेनर के दरवाज़े पर लॉक लगा हुआ है. लेकिन महज़ 5 किलोमीटर आगे जाकर ट्रक लावारिस हालत में मिलता है और अंदर से मैगी गायब हो जाती है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्रक से 10 लाख रुपये से ज्यादा की Maggi चुरा ली गई.
दरअसल, कंटेनर भोपाल के रहने वाले शब्बीर का है. 'aajtak' से बात करते हुए शब्बीर ने बताया कि 28 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद से कंटेनर में 10 लाख 71 हज़ार रुपये की मैगी पैकेट्स कटक (ओडिशा) के लिए लोड किए गए थे. ट्रक जब भोपाल पहुंचा तो शब्बीर ने ड्राइवर को कॉल किया लेकिन फोन बंद था.
इसके बाद ड्राइवर ने 4 तारीख को किसी और के मोबाइल से फोन कर बताया कि उसको और क्लीनर को अज्ञात व्यक्ति शराब पिलाकर कंटेनर चुराकर चला गया. छानबीन के दौरान कंटेनर कोकता इलाके में मिल गया.
इसके बाद शब्बीर ने डायल 100 को कॉल कर पुलिस बुलाई और पुलिस की मौजूदगी में कंटेनर का दरवाज़ा खोला तो वो अंदर से पूरी तरह खाली था और उसके अंदर लोड 10 लाख 71 हज़ार रुपये की मैगी गायब थी. यही नहीं, कंटेनर का डीज़ल भी चोरी कर लिया गया. शब्बीर के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर उसके साथ करीब 1 महीने पहले ही जुड़ा था.
कंटेनर मालिक शब्बीर ने 11 मील पर बने टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है जिसमें कंटेनर के दरवाज़े पर लॉक लगा हुआ है. लेकिन महज़ 5 किलोमीटर आगे जाकर ट्रक लावारिस हालत में मिलता है और अंदर से मैगी गायब हो जाती है. फ़िलहाल पुलिस कंटेनर मालिक के बयान दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की बात बोल रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







