
MP: 'मामा' के सामने 'चाचा' ने ठोंकी ताल, कांग्रेस बोली- हमारे पास भी हैं 'दादा'
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के चुनावी समर में सभी राजनीतिक दलों ने ताल ठोंक दी है. लेकिन 'मामा', 'चाचा' और 'दादा' के बीच का टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है. बीजेपी के पास 'मामा' है तो आम आदमी पार्टी के पास 'चाचा' आ गए हैं, ऐसे में कांग्रेस ने भी 'दादा' को दमदार बताया है.
मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले राजनीतिक लड़ाई 'मामा' और 'चाचा' तक आ गई है. 'मामा' के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान के सामने अरविंद केजरीवाल ने खुद को 'चाचा' बोलकर एमपी में चुनावी ताल ठोक दी है. वहीं, कांग्रेस बोल रही है कि 'मामा' और 'चाचा' नहीं, बल्कि एमपी रूपी परिवार को संभालने के लिए 'दादा' यानी कमलनाथ की जरूरत है.
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी साल में वादों के पिटारों की गारंटी लेकर मध्यप्रदेश आए थे. उन्होंने एक के बाद एक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोज़गार और भ्रष्टाचार को लेकर जनता के सामने वादों की झड़ी लगा दी. लेकिन केजरीवाल जानते हैं कि एमपी में उनका मुकाबला 'मामा' की छवि वाले शिवराज सिंह चौहान से है. लिहाज़ा, आम आदमी पार्टी के नेता ने जनता के सामने खुद को 'चाचा' बता दिया. केजरीवाल खुद को चाचा बताते हुए कहा, ''मैंने सुना है यहां एमपी में मामा है, आप उनको भूल जाओ अब चाचा आ गया है. अब चाचा स्कूल-कॉलेज खोलेगा.''
AAP को एक मौका दो: केजरीवाल
केजरीवाल के निशाने पर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी है. एमपी आए केजरीवाल ने कहा कि यहां AAP को एक मौका दो, कांग्रेस और भाजपा दोनों को भूल जाओगे. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल है. लिहाज़ा इस तरह से उनका कांग्रेस पर हमला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रास नहीं आ रहा. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि केजरीवाल को यह बंद करना चाहिए.
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'मामा' के नाम से जाने जाते हैं. शिवराज हर बार जनता से संवाद करते समय बकायदा इसका ज़िक्र भी करते रहते हैं.
मध्यप्रदेश में शिवराज की 'मामा' के रूप में लंबे समय से छवि बनी हुई है. यहां तक कि माफियाओं और अपराधियों की संपत्तियों पर जब बुलडोज़र चला तो उसे भी 'मामा का बुलडोज़र' नाम दिया गया. लेकिन एमपी की पॉलिटिक्स में 'चाचा' केजरीवाल की एंट्री हुई तो बीजेपी ने पूछ लिया कि केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में किस नाम से पुकारे जाते हैं?

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










