
MP: मंत्री सुरेश राठखेड़ा करा रहे श्रीमद्भागवत कथा, सप्ताह भर से बंद हैं स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के राठखेड़ा गांव में श्रीमद्भागवत कथा होने के चलते एक स्कूल और आंगनबाड़ी के सप्ताह भर से खुल नहीं रहे हैं. श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा की ओर से कराया गया है.
MP News: मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के रांठखेड़ा गांव में सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है. जिसके चलते वह स्कूल और आंगनबाड़ी एक सप्ताह से बंद है. इस कारण बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ पा रहे हैं, उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के एक सप्ताह से बंद होने पर स्थानीय ग्रामवासियों ने भी चिंता जताई है.
गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में श्रीमद्भागवत कथा के श्लोक संगीत की रसमयी ध्वनि के साथ गूंज रहे हैं. एक सप्ताह से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं. यह गांव मध्य प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा का है. उन्हीं की मर्जी से यह कथा चल रही है. जब मंत्री सुरेश राठखेड़ा से स्कूल बंद होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सभी दावों को नकार दिया.
स्कूल परिसर से लगी जगह में ग्रामीणों ने मंत्री सुरेश राठखेड़ा के साथ मिलकर नए मंदिर का निर्माण किया है. इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ही श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन हुआ है. कथावाचकों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में ठहराया गया है. उन्हें गर्मी ना लगे इसलिए स्कूल-आंगनबाड़ी के कमरों की खिड़कियों में एयर कंडीशनर लगाए हैं. इन्हीं कमरों में रोजाना सैंकड़ों के लिए भोजन प्रसादी बन रही हैं.
ग्रामवासी चंदन का कहना है कि यह कथा विधायक करा रहे हैं, जो मंत्री भी हैं. कथा के लिए स्कूल बंद है. वहीं, स्कूल की कक्षा चार की छात्रा लाली बताती है कि कथा के चक्कर में जब से टेंट लगे हैं, तब से स्कूल बंद है. एक अन्य ग्रामवासी सूरजसिंह धाकड़ का कहना है कि कथा चलने के कारण स्कूल बंद है. खाना भी स्कूल में ही बन रहा है. इन सब सच्चाइयों को नकारते हुए स्थानीय पोहरी विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा का कहना है कि स्कूल का कथा से कोई संबंध नहीं है, स्कूल खुलता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








