
MP: मंत्री के बर्थडे सेलिब्रेशन में कलेक्टर और एसपी ने खाया केक, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
AajTak
MP News: मोहन यादव सरकार के मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सार्वजनिक रूप से केक काटा और सबसे पहले कलेक्टर को केक खिलाया, फिर एसपी को भी अपने हाथों से केक दिया.
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह पंवार का जन्मदिनराजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इस निजी आयोजन में जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास |मंत्री ने सार्वजनिक रूप से केक काटा और सबसे पहले कलेक्टर को केक खिलाया, फिर एसपी को भी अपने हाथों से केक दिया.
जवाब में कलेक्टर और एसपी ने भी मंत्री को केक खिलाकर बधाई दी. पूरा दृश्य कैमरे में कैद हुआ और अब यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं. देखें Video:-
विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों का किसी राजनेता के निजी कार्यक्रम में इस तरह मंच पर मौजूद रहना और व्यक्तिगत तौर पर भाग लेना मर्यादाओं का उल्लंघन है.
सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब प्रशासन के शीर्ष अधिकारी इस तरह से सत्तारूढ़ दल के नेताओं के व्यक्तिगत आयोजनों में सम्मिलित होते हैं, तो आम जनता के साथ उनका व्यवहार कितना निष्पक्ष रह पाता होगा?
जनता के टैक्स से वेतन पाने वाले अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे राजनीतिक दलों से दूरी बनाकर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएं. ऐसे आयोजनों में उनकी भागीदारी प्रशासन की साख को प्रभावित कर सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










