
MP: भगवान शंकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस विधायक पर FIR; बोले- वीडियो से छेड़छाड़ की गई
AajTak
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा, "मैं एक भक्त हूं. वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और राजनीतिक दुश्मनी के कारण मेरी छवि को खराब करने के लिए संपादित किया गया है. पूरा वीडियो सुनने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. अगर इस विवादास्पद वीडियो से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी मांगता हूं."
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर एफआईआर दर्ज हो गई. विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर भगवान शंकर के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया. हालांकि विधायक ने कहा कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.
एसडीओपी राजीव कुमार दुबे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, बाबू जंडेल पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, लोक सेवक द्वारा दिए गए आदेशों की अवज्ञा करने, धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कार्य करने और शब्दों के माध्यम से जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, श्योपुर विधायक पर विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रेस को दिए बयान में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा, "मैं एक भक्त हूं. वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और राजनीतिक दुश्मनी के कारण मेरी छवि को खराब करने के लिए एडिट किया गया है. पूरा वीडियो सुनने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. अगर इस विवादास्पद वीडियो से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी मांगता हूं."
बता दें कि मध्यप्रदेश के बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. इसके लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. विजयपुर सीट पर जीत का दावा करते हुए कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा था कि अगर विजयपुर से भाजपा नहीं जीती तो वे अपना मुंह काला कर लेंगे. बयान के बाद अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पता हो कि विधायक जंडेल आए दिन अजीब बयानबाजी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बने रहते हैं. वे कुछ साल पहले बाढ़ के मुद्दे को लेकर विधानसभा सभा मे कुर्ता फाड़ प्रदर्शन कर चुके हैं, तो कई दफा बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली सप्लाई चालू कर सुर्खिया बटोर चुके हैं, तो एक महिला एएसआई से फोन पर गाली गलौच कर अपने ऊपर केस दर्ज कर चुके हैं. अब नया विवाद उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है, क्योंकि मामला भगवान और नारी शक्ति से जुड़ा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










