
MP: 'बीजेपी को कमलनाथ की जरूरत नहीं, उनके लिए दरवाजे बंद हैं', बोले कैलाश विजयवर्गीय
AajTak
पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं. इस बीच मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'मैंने बोला था कि हमारी पार्टी में उनकी कोई जरूरत नहीं है और इसीलिए उनके लिए दरवाजे बंद हैं.'
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को उनकी जरूरत नहीं है और कमल नाथ के लिए दरवाजे बंद हैं. पिछले कई दिनों से कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं. इस सस्पेंस के बीच बीजेपी के मंत्री ने कमल नाथ को लेकर लगभग साफ कर दिया है कि वो फिलहाल बीजेपी में नही शामिल हो रहे हैं.
कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मैंने बोला था कि हमारी पार्टी में कमल नाथ की कोई जरूरत नहीं है और इसीलिए उनके लिए दरवाजे बंद हैं.
ये भी पढ़ें: कमलनाथ तो नहीं आए, लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध! सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई बीजेपी में एंट्री
कमल नाथ बेटे के साथ पहुंचे थे दिल्ली पिछले हफ्ते कमल नाथ और उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के नई दिल्ली पहुंचने के बाद से ही अटकलें तेज हैं. हालांकि, कमल नाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरों को खारिज किया था. बता दें कि कमल नाथ के अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस के बीच, उनके गढ़ छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के कई स्थानीय नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए.
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के संबंध में दिग्विजय सिंह की टिप्पणियों के बारे में एक सवाल पर जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वो और उनके जैसे अन्य लोग निराश थे. वे जानते हैं कि उनका भविष्य अंधेरे में है क्योंकि उनकी पार्टी के नेता निरर्थक हो गए हैं, इसलिए हताशा में वे कुछ भी कहते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






