
MP: फिर नजर आया Black Panther, इस बार पार्टनर के संग कैमरे में हुआ कैद
AajTak
दो महीने में यह तीसरा मौका है जब Black Panther नजर आया है. इस बार Black Panther के साथ उसका साथी भी दिखा. Pench Tiger Reserve घूमने पहुंचे पर्यटकों ने अपने कैमरे में Black Panther की मूवमेंट को कैद किया है. Tiger Reserve में ब्लैक पैंथर को देखने के लिए महाराष्ट्र, एमपी सहित दूसरे राज्यों के लोग पहुंच रहे हैं.
मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर ब्लैक पैंथर (Black Panther) नजर आया है. इस बार यह खूंखार के साथ उसका पार्टनर भी दिखा है. पेंच टाइगर रिजर्व घूमने आए सैलियानों ने अपने कैमरे में यह नजारा कैद किया है. टाइगर रिजर्व में ब्लैक पेंथर के बार-बार नजर आने के चलते यहां सैलानियों का भारी भीड़ उमड़ रही है. महाराष्ट्र और एमपी सहित दूसरे राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं.
पेंच के खवासा के बफ़र एरिया में ब्लैक पैंथर अपने पार्टनर के संग जंगल की सड़क पार करते नजर आया. सैलानियों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है. जिसके बाद से यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें ब्लैक पैंथर पेड़ पर मौजूद है और नदी भी पार करता दिख रहा है. इस जानवर के लगातार नजर आने के चलते यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. बीते दो महीनों में यह तीसरा मौका है जब पर्यटकों को ब्लैक पैंथर नज़र आया.
गौरतलब है कि रुडयार्ड किप्लिंग की किताब "द जंगल बुक" की कहानी सिवनी के पेंच टाइगर रिज़र्व के जंगल में ही बुनी गई है. किताब में मोगली के जिस दोस्त बघीरा का ज़िक्र किया गया है, उसका रंग भी ब्लैक ही था इसलिए इस ब्लैक पैन्थर को बघीरा के नाम से जानने लगे हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










