
MP: प्रेमिका के बुलाने पर घर गया युवक, लड़की के परिवार पर जलाकर मारने का आरोप
AajTak
सागर के सेमरा लहरिया गांव से पुलिस की डायल 100 टीम ने एक युवक और एक युवती को जले हुए हालात में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. पुलिस ने मरन्नासन्न स्थिति में (Dying Declaration) में लड़के का बयान दर्ज किया था. युवक राहुल यादव ने बताया कि युवती ने फोन लगाकर उसे रात में मिलने बुलाया था.
मध्य प्रदेश के सागर में दो अलग अलग जाति के लड़के-लड़कियों के बीच प्रेम प्रसंग का खूनी अंत हुआ है. आरोप है कि सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में युवती से मिलने गए लड़के को लड़की के परिजनों ने जिंदा जला दिया. घटना में युवती भी झुलसी है. युवती को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










