
MP: पुलिस चौकी से चोरी हो गईं बंदूकें और कारतूस, मालखाने का ताला तोड़कर की गई वारदात
AajTak
मध्य प्रदेश के मुरैना में चोरों के हौसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस की नाक के नीचे से चोरी कर ले गए. चोरों ने पुलिस चौकी को ही अपना निशाना बना लिया और मालखाने का ताला तोड़कर 2 बंदूकें और 150 कारतूस चुराकर ले गए और चौकी में पुलिस सोती रही.
मध्य प्रदेश के मुरैना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस की नाक के नीचे से चोरी कर ले गए. चोरों ने पुलिस चौकी को ही अपना निशाना बना लिया और मालखाने का ताला तोड़कर 2 बंदूकें और 150 कारतूस चुराकर ले गए और चौकी में पुलिस सोती रही. पुलिस चौकी से अज्ञात चोर दो बंदूकों सहित 150 राउंड कारतूस चोरी कर ले गये. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. मालखाने के टूटे ताले से लेकर चौकी के पिछले दरवाजे तक पुलिस ने तकनीकी रूप से जांच की है. वहीं, डॉग स्क्वॉड से भी चोरी गये सामान का पता लगाने की कोशिश की गई है. पुलिस अधिकारी बंदूक व तीस राउंड्स के मिलने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन अभी तक चोरी गया सामान सामने नहीं लाया गया है. जिले के दिमनी थाने के मिरघान चौकी के मालखाने से बंदूकें चोरी होने की सूचना आधी रात के बाद पुलिस अधिकारियों को मिली. इस चौकी पर एक प्रभारी सहित दो आरक्षक पदस्थ हैं. इनमें से एक आरक्षक चौकी में ही सो रहा था. रात को मालखाने का ताला व कुंडी टूटी देख अधिकारियों को बताया गया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









