
MP: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, रायसेन में दिल दहला देने वाली वारदात
AajTak
रायसेन जिले में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया. वारदात के समय महिला की दो बेटियां और दो बेटे घर से बाहर थे. जब बेटियां घर लौटीं तो मां को खून से लथपथ पड़ा देख उनकी चीख निकल गई. आनन-फानन परिजन महिला को अस्पताल ले गए.
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कथित तौर पर एक शख्स ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. वारदात के समय महिला की दो बेटियां और दो बेटे घर से बाहर थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
मामला जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है. यहां नर्मदा प्रसाद पत्नी उमा रानी और 4 बच्चों के साथ रहता था. उसकी बेटियां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी परिचित के घर गई थीं. साथ ही बेटे भी घर में नहीं थे. जब देर रात बेटियां घर लौटीं तो मां को खून से लथपथ पड़ा देखा.
गर्दन पर गहरे घाव और निशान मिले
आनन-फानन परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव और निशान मिले. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, टीआई संतोष सिंह और सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा रात में ही अस्पताल पहुंचे.
'पत्नी की हत्या कर उसने आत्महत्या की'
इसके साथ ही पुलिस गांव में डेरा जमाए हुए है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. उधर, पुलिस ने महिला के पति की तलाश की तो उसका शव भी फंदे से लटकता मिला. फिलहाल, पुलिस का मानना है कि पत्नी की हत्या कर उसने आत्महत्या की है. हालांकि, मामले में जांच जारी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






