
MP: पढ़ाई के लिए फटकारा तो बौखलाया बेटा, फावड़े से काटकर ले ली अपने ही पिता की जान
AajTak
जबलपुर में एक युवक अपने पिता की फटकार से इतनी बुरी तरह भड़क गया कि उसने फावड़े से हमलाकर पिता की जान ही ले ली. परिजनों का कहना है कि लड़के का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. हालांकि वो इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देगा ये किसी ने नहीं सोचा था.
मध्यप्रदेश के जबलपुर में रिश्तों के कत्ल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने विवाद के बाद अपने ही पिता की हत्या कर दी. वारदात जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है जहां आरोपी वैभव ने फावड़े से हमला कर पिता अशोक की हत्या कर दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











