
MP: धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत, 2 घायल
AajTak
मध्य प्रदेश के सतना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.
जानकारी के अनुसार, सतना जिले के नागौद थाना इलाके के पतौरा गांव में मजदूर खेत में धान को रोपाई कर रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग बुरी तरह से झुलस गए.
बताया गया कि किसान रमाकांत द्विवेदी के खेत पर धान की रोपाई की जा रही थी. उसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी. 6 मजदूर पेड़ के पास में ही धान रोप रहे थे. बिजली गिरने के कारण सभी बुरी तरह से झुलस गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को सतना जिला अस्पताल लाया.
डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुषों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के संबंध में एडिशनल एसपी एसके जैन ने कहा कि यह घटना थाना नागौद के पोड़ी चौकी क्षेत्र के पतौरा नामक गांव में हुई है. इसमें 3 मजदूरों के मरने की खबर है, जबकि 2 लोग घायल हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







