
MP: दमोह उपचुनाव में हार पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- 'हम हारे अपने घर के जयचंदों से'
AajTak
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हम छले गए हैं छलचंदों से, तो वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस हार के लिए साजिश की ओर इशारा किया है. दमोह में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने भी भितरघात को अपनी हार की वजह बताया था.
दमोह उपचुनाव में करारी हार के बाद अब बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी इसके लिए भितरघात और साजिश को जिम्मेदार बताया है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हम छले गए हैं छलचंदों से तो वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस हार के लिए साजिश की ओर इशारा किया है. दमोह में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने भी भितरघात को अपनी हार की वजह बताया था. दमोह चुनाव परिणाम ने भविष्य की चुनौतियों,षड्यंत्रों औरकार्यप्रणाली में सुधार के स्पष्ट संकेत दिए हैं।हम सभी कार्यकर्ता अपनी परिश्रम की मूलसामर्थ्य और विद्वेषरहित कार्यप्रणाली से इनका समाधान खोजेंगे।भारतीय जनता पार्टी को मतदान और सहयोग करने वाले सभी दमोहवासियों का धन्यवाद @BJP4MP दरअसल दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन ने भाजपा के राहुल सिंह लोधी को 17,097 वोटों से हराया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस हार पर मंधन के लिए कहा है. वहीं सोमवार को जब सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से दमोह उपचुनाव में हार के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि 'दमोह नहीं हारे हैं हम, छले गए छलछन्दों से. इस बार लड़ाई हारे हैं हम, अपने घर के जयचंदों से'.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











