
MP: जबलपुर में एक महिला ने दिया 5.2 Kg के नवजात को जन्म, डॉक्टर बोले- दुर्लभ मामला
AajTak
MP News: इंदौर में बीते दिनों मध्यप्रदेश का सबसे वजनी बच्चा जन्मा था, जिसका जन्म के ठीक बाद वजन करीब साढ़े 5 किलो है. इससे पहले साल 2020 में मंडला जिले में 5 किलो 100 ग्राम का बच्चा पैदा हुआ था.
MP News: जबलपुर के सरकारी रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने सिजेरियन सेक्शन के जरिए 5 किलो 2 ग्राम वजन वाले लड़के को जन्म दिया है. एक डॉक्टर ने बताया कि इतने भारी शिशुओं का जन्म दुर्लभ है. फिलहाल जच्चा बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
यूनिट की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बच्चे का जन्म बुधवार को रांझी इलाके निवासी आनंद चौकसे की पत्नी शुभांगी के यहां हुआ.
महिला डॉक्टर ने कहा, "मैंने कई सालों में इतना भारी बच्चा नहीं देखा. ऐसे शिशुओं को आमतौर पर 24 घंटे निगरानी में रखा जाता है, क्योंकि उनके ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता रहता है.
डॉ भावना मिश्रा ने बताया, "बच्चा एसएनसीयू में है, क्योंकि ऐसे शिशुओं को जन्मजात विकृतियों का खतरा होता है. बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा है कि वहब्लड शुगर लेवल पर नजर रख रही हैं. कुल मिलाकर बच्चे की सेहत ठीक है."
डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि एक पूर्ण अवधि के पुरुष नवजात शिशु का औसत वज़न 2.8 से 3.2 किलो के बीच होता है, जबकि महिला नवजात शिशुओं का वज़न 2.7 से 3.1 किलो के बीच होता है. लेकिन डॉक्टर ने आगे कहा कि गर्भवती महिलाओं की अच्छी लाइफस्टाइल, पोषण और बेहतर देखभाल के कारण शिशुओं का वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








