
MP: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगोन में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने मारपीट के आरोप में सात युवकों पर केस दर्ज किया है. वहीं युवक पर भी कपास चोरी का केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है.
मध्य-प्रदेश के खरगोन में कपास चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. युवक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने युवक के खिलाफ भी चोरी का केस दर्ज किया है. यह मामला ऊन थाना क्षेत्र के जामन्या गांव का है.
जानकारी के अनुसार, खरगोन जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के जामन्या में ग्रामीणों ने कपास चोरी के शक में युवक को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा, इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.
युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवक से मारपीट करने वाले 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
युवक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने युवक के खिलाफ भी चोरी का केस दर्ज किया है. खरगोन एसडीओपी आरएम शुक्ला का कहना है कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. वीडियो के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है.
युवक के खिलाफ भी चोरी का केस दर्ज किया है. एसपी धर्मवीर सिंह ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है. उनका कहना है कि मारपीट करने वाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








