
MP: ग्वालियर से किडनैप बच्चा मुरैना में मिला, सबसे पहले रिक्शेवाले ने रोते देखा, अपनी गोद में बैठाकर घर तक छोड़ने गए IG-DIG
AajTak
Gwalior kidnapped child was rescued: ग्वालियर के बहुचर्चित 7 साल के छात्र शिवाय गुप्ता को पुलिस ने मुरैना के काजी बसई गांव से सकुशल बरामद कर लिया है. दावा है कि पुलिस दबाव के चलते दोनों बदमाश अपहृत छात्र को छोड़ भाग खड़े हुए. अब पुलिस पार्टी बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
MP News: ग्वालियर से किडनैप हुआ 6 साल का बच्चा शिवाय गुप्ता सकुशल मिल गया. पुलिस ने गुरुवार देत रात मासूम को मुरैना के काजी बसई गांव से सकुशल बरामद कर लिया है. हालांकि, अपहरणकर्ता अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. लेकिन पुलिस दबाव के चलते वह अपहृत छात्र को छोड़ भाग खड़े हुए. अब पुलिस पार्टी बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ता जिले के काजी बसई गांव में एक ईंट भट्टे के पास बच्चे को छोड़कर भाग गए थे. इसी दौरान एक ई रिक्शा वाला मौके से गुजरा तो उसकी नजर रोते हुए मासूम पर पड़ी. रिक्शावाला पहचान गया कि यह ग्वालियर से अपहृत हुआ बच्चा है. उसने बच्चे को अपने साथ बैठाया और गांव के सरपंच को सौंप दिया. सरपंच ने पुलिस से संपर्क किया.
सूचना पर मुरैना और ग्वालियर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सकुशल अपने साथ पहले मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले आई और फिर उसके परिजनों से वीडियो कॉलिंग कर बात भी कराई ताकि परिजन भी चिंता मुक्त हो सकें. इसके बाद अपहृत बच्चे की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (IG) अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मवीर सिंह आनन-फानन में ग्वालियर से 40 किमी दूर मुरैना पहुंचे. जहां से अपनी गोद में बैठाकर बच्चे को ग्वालियर लाए. देखें Video:-
उधर, अपहृत शिवाय जब अपने घर पहुंचा तो मुरार स्थित कॉलोनी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस ज़िंदाबाद के लगे नारे और जमकर आतिशबाजी हुई. देखें Video:-
CM ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपहृत बालक सकुशल मिल गया है और उसकी माता-पिता से बात भी करा दी गई है. आज सुबह घटना होते ही ग्वालियर पुलिस ने बेहद तत्परतापूर्वक कार्रवाई की. सर्चिंग अभियान चलाया और पुलिस की मुस्तैदी से बच्चा मिल गया है. मुख्यमंत्री ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है. मध्यप्रदेश की धरती पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









