
MP: ग्राहक की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोका
AajTak
फोन पर जब शिकायतकर्ता से मंत्री तोमर ने शिकायत के समाधान के बारे में पूछा तो वहां से जवाब आया कि कॉल सेंटर पर कई बार फोन लगाने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ है. करीब 3 मिनट तक शिकायकर्ता से बात करने के बाद मंत्री तोमर ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से बात की.
अपने ऑन द स्पॉट कार्रवाई के लिए सुर्खियों में रहने वाले शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आए हैं. ऊर्जा मंत्री मंगलवार शाम बिजली कंपनी के कॉल सेंटर पहुंचे और शिकायत पर समय से कार्रवाई नहीं होने पर उनकी नाराजगी बिजली कंपनी के दो कर्मचारियों पर भारी पड़ गई. दरअसल, प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार शाम को भोपाल के गोविंदपुरा में बिजली कंपनी के कॉल सेंटर देखने पहुंचे थे कि जिन बिजली ग्राहकों ने बिजली संबंधित शिकायतें की हैं क्या उसका समाधान हुआ या नहीं. ऊर्जा मंत्री ने कॉल सेंटर पहुंचकर खुद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन लगाया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









