
MP: गणपति को भोपाल में 'ईदगाह का राजा' बताने पर मुस्लिम समुदाय का कड़ा विरोध, हटाना पड़ा बैनर
AajTak
Bhopal News: गणपति को 'ईदगाह के राजा' बताया गया था. मुस्लिम समाज ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया और आखिरकार आयोजकों को बैनर हटाना पड़ा.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति उत्सव का एक बैनर भारी बवाल का कारण बन गया. इस बैनर में गणपति को 'ईदगाह के राजा' बताया गया था. बैनर लगते ही मुस्लिम समाज ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया और आखिरकार आयोजकों को बैनर हटाना पड़ा.
भोपाल में गणपति के आगमन के एक बैनर ने विवाद खड़ा कर दिया है. सिंधु मित्र मंडल द्वारा स्टेट बैंक चौराहे के शहीद गेट पर लगाए गए इस पोस्टर में लिखा था- 'ईदगाह के राजा'. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और फोटो वायरल होते ही मुस्लिम समाज ने आपत्ति उठाने शुरू कर दी.
स्थानीय निवासी अनवर पठान ने फेसबुक पर इस बैनर की फोटो अपलोड करते हुए लिखा, ''यह बोर्ड भोपाल गेट स्टेट बैंक चौराहे पर लगाया गया है. ईदगाह हिल्स के राजा हो सकते थे, ईदगाह का तो कोई राजा ही नहीं है. जिला प्रशासन से भोपाल पुलिस से मांग है कि इस बोर्ड को यहां से हटाया जाए. इस बोर्ड से समाज में रोष है. माननीय जिला कलेक्टर महोदय भोपाल पुलिस अनुरोध है कि इस पर थोड़ी सी रोशनी डालें जिससे समाज में कोई आपत्ति उत्पन्न न हो सके.''
दरअसल, पुराने शहर में मौजूद इस इलाके को ईदगाह हिल्स कहा जाता है, जहां पर मुस्लिम समाज ईद के मौके पर नमाज अता करते हैं. यही वजह रही मुस्लिम समाज को आपत्ति थी कि ईदगाह के राजा लिखना गलत था. हालांकि आपत्ति आने के बाद गणेश उत्सव समिति ने इस होर्डिंग को हटा दिया है.
'ईदगाह की दुर्गा' के होर्डिंग लगाएंगे: संस्कृति बचाओ मंच
हालांकि, हिंदू संगठनों ने बैनर हटाए जाने के बाद नाराजगी जताते हुए कहा कि आगे भी हम दुर्गा उत्सव के मौके पर 'ईदगाह की दुर्गा' के होर्डिंग भी लगाएंगे. साथ ही ईदगाह का नाम बदलकर 'गुरुनानक टेकरी' करने का भी सुझाव दे दिया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







