
MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाकों के बाद भीषण आग, 25 लोग झुलसे, कई के फंसे होने की आशंका, VIDEO
AajTak
मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है. फैक्ट्री में रुक-रुक कर कई धमाके हो रहे हैं, जिसकी वजह से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं. इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा की एक फैक्ट्री से भीषण विस्फोट हुआ है. वहां एक-दो नहीं, रुक-रुक कर लगातार धमाके हो रहे हैं, जिसकी वजह से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इसके अलावा 25 झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली है.
जानकारी के मुताबिक, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये विस्फोट हुआ है. कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं. कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया जा चुका है.
इस घटना का सामने आया वीडियो बेहद डरावना है, जिसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा लोग इधर से इधर भागते हुए दिख रहे हैं.
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की कोशिश है कि किसी भी तरह के आग पर काबू पाया जाए, उसके बाद ही लोगों का रेस्क्यू हो पाएगा. आग की लपटों पर काबू पाने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वहां पटाखे रखे हुए हैं, जिसकी वजह से आग लगातार भड़क रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










