
MP के 'लव जिहाद' फंडिंग केस में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का सरेंडर, दाढ़ी-मूंछ कटवाकर पहुंचा कोर्ट, बेटी भी हो चुकी गिरफ्तार
AajTak
MP के इंदौर में 'लव जिहाद' फंडिंग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने सरेंडर कर दिया. अनवर पर हिंदू युवतियों से रेप करवाने और लव जिहाद के आरोपियों को फंडिंग करने का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था.
'लव जिहाद' के लिए धन मुहैया कराने के आरोपी फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर की जिला अदालत में सरेंडर कर दिया. अपनी संपत्ति जब्त होने से एक दिन पहले ही कादरी ने यह आत्मसमर्पण किया है.
इंदौर पुलिस ने करीब दो महीने से फरार पार्षद की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 40 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी. पुलिस उसकी बेटी आयशा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.
पुलिस के अनुसार, शहर के दो युवकों साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने जून में पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था कि कादरी ने उन्हें लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए 3 लाख रुपए दिए थे. उन दोनों को दो महिलाओं से बलात्कार और अन्य अपराधों के आरोप में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था.
दोनों आरोपियों के बयानों के आधार पर कादरी के खिलाफ वित्तीय प्रलोभन के माध्यम से लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बाणगंगा थाना प्रभारी सियारा सिंह ने कहा, ''कादरी के सरेंडर की सूचना मिलने के बाद एक टीम जिला अदालत भेजी गई और अदालत की अनुमति से उसे थाने ले जाया गया."
बता दें कि 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष दूसरे धर्मों की महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










