
MP के अस्पताल का हाल, जिस बेड पर मरीज होना चाहिए था, वहां आराम फरमा रहा कुत्ता
AajTak
रतलाम में स्वास्थ्य सुविधाओं की एक बार फिर पोल खुली है. दरअसल, आलोट के सरकारी अस्पताल प्रबंधन की जमकर किरकिरी हो रही है. मरीज के बेड पर कुत्ता आराम फरमा रहा था. किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया. इस पर जब जिम्मेदारों से बात की गई, तो वो गोलमोल जवाब देते नजर आए.
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित सरकारी अस्तपाल में लापरवाही का मामला सामने आया है. इस बेड पर मरीज को होना चाहिए था, वहां कुत्ता आराम फरमा रहा था. राम भरोसे चल रहे रतलाम के सरकारी अस्पताल में उसे कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था.
यह पहला मौका नहीं है, जब रतलाम के सरकारी अस्पताल चर्चा में रहे हों. इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ताजा घटना आलोट अस्पताल की है. यहां मरीजों की जगह बेड पर कुत्ता आराम फरमा रहा था. इस मामले में जब जिम्मेदारों से बात की गई, तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गोलमोल जवाब देते नजर आए.
डॉक्टर अब्दुल कादरी ने कहा, "सुबह जब इमरजेंसी कॉल पर अस्पताल पहुंचे, तो दरवाजा खोला था. इसी दौरान कुत्ता अंदर घुस गया था. इसके बाद वह बेड पर कूदने लगा. इसी दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया."
दरअसल, आलोट के इस अस्पताल कि बदहाली किसी से छिपी नहीं है. तीन डॉक्टरों के भरोसे आलोट और आस-पास के क्षेत्र हैं. यहां प्राथमिक इलाज के बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है.
डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी की वजह से ऐसे ही हालात जिले के कई सरकारी अस्पतालों के हैं. मगर, व्यवस्थाएं सुधरने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बहरहाल, इस घटना के बाद से आलोट के सरकारी अस्पताल प्रबंधन की जमकर किरकिरी हो रही है.
इससे पहले जिले के एक अस्पताल में कोमा में भर्ती एक मरीज के पैर को चूहों ने कुतर डाला था. एक अन्य मामले में एक मरीज ने रतलाम मेडिकल कॉलेज के गेट पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था, लेकिन उसे इलाज नसीब न हो सका था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









