
MP: एल्बेंडाजोल दवा खाने से 25 छात्राएं बीमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही आई सामने
AajTak
सीधी जिले के मॉडल स्कूल खजूरी में पेट के कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल की दवा खाने से 30 से ज्यादा छात्राएं बीमार हो गईं. बताया कि छात्राओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. सभी की हालत स्थिर बनी हुई है. इस घटना के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को लेकर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मॉडल स्कूल खजूरी में पेट के कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल की दवा खाने से 30 से ज्यादा छात्राएं बीमार हो गईं. आनन-फानन में सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्राओं ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह गोलियां खिलाई थी. दवा खाने के 15 मिनट बाद ही बच्चियों की हालत खराब होने लगी थी.
सिविल सर्जन डॉक्टर दीपा रानी इसरानी ने बताया कि छात्राओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. सभी की हालत स्थिर बनी हुई है. इस घटना के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को लेकर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. डॉक्टर दीपा रानी इसरानी का कहना है कि एल्बेंडाजोल की दवा खाने से छात्राएं बीमार पड़ीं. यह दवा कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं को दी गई थी.
एल्बेंडाजोल की दवा खाने से 30 से ज्यादा छात्राएं बीमार
बताया जा रहा है कि खजूरी मॉडल स्कूल में एल्बेंडाजोल दवा के सेवन के बाद 100 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ी. फिलहाल बच्चियों की हालत स्थिर है. उनका इलाज चल रहा है.
दवा कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं को दी गई थी
बता दें, 10 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल नामक दवा सभी बच्चियों को खिलाने का प्रावधान है. यह दवा जिला अस्पताल से प्राप्त हुई थी. शिक्षकों की उपस्थिति में दवाई खिलाई गई. इसके बाद बच्चियों की हालत बिगड़ गई.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










