
MP: एक्साइज डिपार्टमेंट के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप पर डाली पॉर्न क्लिप, ADEO सस्पेंड
AajTak
आबकारी विभाग के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में ADEO आरपी अहिरवार ने 23 मई की शाम एक पॉर्न वीडियो क्लिप डाली थी, जो कि 24 घंटे बीतने के बाद भी डिलीट नहीं की गई. जिस पर महिला कर्मचारियों ने आपत्ति जताई.
मध्य प्रदेश के खंडवा में आबकारी विभाग के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट डालना एक अधिकारी को भारी पड़ गया. पॉर्न वीडियो शेयर करने पर खंडवा सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO) आरपी अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया है.
अपर आबकारी आयुक्त आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया कि इस वॉट्सएप ग्रुप में विभाग की महिला कर्मचारी भी जुड़ी हैं, जिन्होंने इस मामले में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की थी.
विभागीय जांच में उक्त अधिकारी को इस कृत्य के लिए दोषी पाया गया. यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा के आचरण नियम के विरुद्ध तो है ही ,शासन की महिला नीति के भी खिलाफ है. आदेश में लिखा गया है कि इससे पहले पहले भी आरपी अहिरवार के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था.
जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई ने Aajtak से बात करते हुए बताया, आबकारी विभाग के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरपी अहिरवार ने 23 मई को शाम 6:15 पर एक पॉर्न वीडियो क्लिप डाली, जो 24 घंटे बाद भी डिलीट नहीं की गई.
इस पोस्ट को लेकर इस ग्रुप में शामिल विभाग की महिला कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति ली थी. इसकी शिकायत कलेक्टर को भी की गई. विभाग ने इसे शालीनता के विरुद्ध मानते हुए अधिकारी को दोषी माना है. सहायक आबकारी अधिकारी के इस आपत्तिजनक आचरण को लेकर विभाग ने उन्हें निलंबित किया है और निलंबन के दौरान उन्हें इंदौर के उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है. इधर, निलंबित अधिकारी आरपी अहिरवार का कहना है कि उन्हें षड्यंत्रपूर्वक फंसाया गया है. वह पोस्ट उन्होंने नहीं डाली थी. वह जब अपने ऑफिस में वॉश रूम गए थे, तभी किसी ने उनके मोबाइल से यह पोस्ट डाल दी.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







