
'चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे', बच्चियों से रेप पर तेजस्वी यादव भड़के, बोले- बयान बहादुर जवाब दें?
AajTak
बिहार में महिला सुरक्षा और मासूम बच्चियों के साथ बढ़ती दरिंदगी की घटनाओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष ने हाल के दिनों में घटित वीभत्स वारदातों की सूची जारी करते हुए डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला है.
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया और सदन के बाहर उन घटनाओं का जिक्र किया है जिन्होंने हाल के दिनों में बिहार की रूह कंपा दी है.
तेजस्वी यादव ने प्रदेश के जिलों में महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा है.
सहरसा:- 1.5 साल की मासूम से दुष्कर्म और अमानवीय दरिंदगी (प्राइवेट पार्ट में रॉड डालना).किशनगंज: 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म.दरभंगा: मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या।पटना: महिला से दुष्कर्म का प्रयास; बचाने आए पति के साथ मारपीट.सारण: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म.भागलपुर: दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय के लिए भटकता पीड़ित परिवार.लखीसराय: 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना.भोजपुर: उत्तर प्रदेश की डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म.शेखपुरा: स्कूल जाती 8 साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म.बिहटा (पटना): 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत.नवादा: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या और युवती से दरिंदगी के मामले.मुंगेर: तारापुर में मासूम के साथ दुष्कर्म.बेगूसराय: किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात.
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यह कैसा 'रामराज्य' है जहाँ तंत्र और अपराधी एक ही पाले में खड़े दिखते हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है.
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव के समय बिहार आकर केवल भाषण देंगे, लेकिन इन मासूमों की चीखें उन्हें सुनाई नहीं देतीं.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा की गई हत्याएं हैं जहाँ न्याय के लिए माताओं को सड़कों पर भटकना पड़ रहा है.
इन आंकड़ों के बाद बिहार विधानसभा में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. विपक्ष ने इन मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव तक लाने की चेतावनी दी है. सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है और सहरसा जैसे मामलों में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.










