
मानहानि केस: राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, BJP वर्कर्स ने दिखाए काले झंडे
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए हैं. कोर्ट में सुनवाई के बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं. भिवंडी कोर्ट पहुंचते समय राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में महाराष्ट्र भिवंडी कोर्ट में पेश हुए. नेता प्रतिपक्ष का काफिला भिवंडी कोर्ट पहुंचा, हालांकि, राहुल गांधी और उनके कुछ वकील ही अदालत के अंदर गए. इसके अलावा किसी और को कोर्ट में जाने की अनुमति नहीं थी.
बीते दिन ही राहुल गांधी लखनऊ के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में भी पेश हुए थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कल उनकी अदालत में पेशी थी. अब आज वो भिवंडी कोर्ट में एक दूसरे मामले में सुनवाई हुई.
सुनवाई के बाद राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया, 'ये मानहानि का मामला है. भिवंडी के एक आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में जमानतदार रहे पूर्व शिवराज पाटिल का निधन हो गया, जिसके चलते हमें नए जमानतदार की जरूरत पड़ी.'
मार्च में होगी मामले की अगली सुनवाई
अय्यर ने आगे कहा, 'इसके लिए आज राहुल जी के साथ हमारे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल जी भी मौजूद थे. हमें विश्वास है कि इस मामले की सच्चाई सामने आएगी और हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. राहुल जी ने साफ कर दिया है कि वो इस मामले को आगे बढ़ाएंगे और सच्चाई जो भी हो, उसे पूरी दुनिया के सामने पेश करना जरूरी है. हम सही समय पर अपने सबूत पेश करेंगे, अदालत के निर्देशानुसार मामले की सुनवाई मार्च में होगी.'
नया जमानतदार उपलब्ध कराएंगे राहुल गांधी

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.








