
राजधानी दिल्ली में आतंकी अलर्ट... लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर
AajTak
राजधानी दिल्ली में खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में IED हमले की साजिश रच रहा है, जिसमें लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाके और मंदिर संभावित निशाने पर हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) राजधानी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है. इसमें खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है.
इनपुट के अनुसार, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके लाल किला के आसपास और चांदनी चौक आतंकियों के संभावित टारगेट हो सकते हैं. इसके अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, ऐसे में प्रशासन सख्ती बरत रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद रच गई हो सकती है. आशंका है कि आतंकी संगठन इस घटना के बाद भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.
यह भी पढ़ें: टेलरिंग का काम करने नवसारी गया था फैजान, गुजरात ATS ने आतंकी साजिश के आरोप में पकड़ा, परिवार ने बेटे को बेगुनाह बताया
खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद राजधानी के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी निगरानी को भी और सख्त किया गया है.
भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखी जा रही है. बैग, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं. इनपुट को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें, लेकिन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







