
83 साल के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर से ठगी, डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगों ने ऐंठे 42.50 लाख रुपये
AajTak
अहमदाबाद में रिटायर्ड नेवी ऑफिसर से 42.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी की.
अहमदाबाद के सेटेलाइट में रहने वाले 83 साल के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए. साइबर ठगों ने रिटायर्ड नेवी अफसर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके 42.50 लाख रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया. जिसे लेकर अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
ऑफिसर के बेटे ने दर्ज कराई है शिकायत
83 साल के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर के 53 साल के बेटे द्वारा अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज एफ़आईआर के मुताबिक उनके पिता रिटायर्ड नेवी ऑफिसर उनकी माता के साथ रहते हैं. 8 दिसंबर के दिन रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को सुबह 11:30 बजे एक टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नाम से नॉर्मल कॉल आया, जिसमें कहा गया था कि आपके नंबर पर कई सारी शिकायत दर्ज है. जिसकी जांच सीबीआई मुंबई कर रही है.
यह भी पढ़ें: ₹40000Cr के बैंक फ्रॉड का मामला... Anil Ambani को ED का नया समन, शेयर भी फिसले
जिसके लिए फ़ोन ट्रांसफर किया जा रहा है. लेकिन बाद में कॉल कनेक्ट नहीं हुआ तो सीबीआई मुंबई की टीम बाद में कॉल करेगी कहा गया था. इसके कुछ समय बाद एक अज्ञात शख्स की तरफ से रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को वीडियो कॉल आया और कहा गया कि उन्होंने नरेश गोयल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसने 20 लाख रुपए आपके अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं. लेकिन रिटायर्ड नेवी ऑफिसर ने किसी नरेश गोयल नाम के शख्स को नहीं जानते की बात कही थी.
कुछ समय रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को दोबारा साइबर ठगों ने वीडियो कॉल किया. जिसमें स्क्रीन पर सामने एक कोर्ट रूम दिखाई दिया. जिसमें जज की चेयर पर एक शख्स बैठा हुआ था. वीडियो कॉल करने वाले ने रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने को कहा. जिसके बाद वहां मौजूद फर्जी जज ने रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को कहा था कि उनके खिलाफ 27 केस दर्ज हैं.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







