
इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल लीडर्स ने खोले तकनीक और नीति के राज
AajTak
इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मंच पर दुनिया भर से कई दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुए इस समिट ओपनएआई के चीफ एक्जिक्यूटिव सैम अल्टमैन से लेकर गूगल डीपमाइंड के को फाउंडर सर डेमिस हसाबिस तक ने शिरकत की.
इंडिया टुडे ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अलग-अलग सत्रों और पैनल चर्चाओं का विश्लेषण किया. इनमें पता चला कि ग्लोबल एआई नेताओं के विचार नीति, शक्ति और व्यवसायों को आकार दे सकते हैं.
पॉपुलर एआई लीडर्स में से एक और Open AI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एआई की एआई पर आधारित तकनीकी बदलाव के दुष्परिणामों पर बात की. उन्होंने कहा- 'जब आप आर्ट और ह्यूमैनिटीज के क्षेत्र में आते हैं, तो फैसले लेने और नीतियों जैसी चीजों में एक ही एक्सपेरिमेंट को दो बार दोहराना मुश्किल होता है.'
ऑल्टमैन ने आगे कहा, 'इसलिए ऐसे मामलों में सही फैसला क्या है, इसके बारे में डेटा जुटाना मुश्किल है. इसलिए मुझे लगता है कि एआई के लिए उन गलतियों का मॉडल बनाना मुश्किल होगा.'
डारियो अमोडेई ने दी चेतावनी Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई ने भी समिट के दौरान एआई की तेजी से हो रही तरक्की और उससे होने वाले आर्थिक झटकों को लेकर सावधानी जताई. उन्होंने कहा, 'क्योंकि ये बहुत तेजी से हो रहा है, इससे अस्थिरता का समय आ सकता है. हमें कंपनियों और सरकारों के बीच मिलकर इस संक्रमण काल को बेहतर ढंग से संभालना होगा.'
इमैनुएल मैक्रॉन ने भी दी राय

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







