
'कूरियर बॉय' बनकर घर में घुसा युवक, चाकू दिखाकर लूट की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
सूरत जिले के बारडोली तहसील के गांव में एक युवक कूरियर बॉय बनकर घर में घुसा और चाकू दिखाकर लूट की कोशिश की. इस दौरान मालिक ने शोर मचा दिया, जिससे पड़ोसी मौके पर आ गए. इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
सूरत के बारडोली तहसील के रुवा गांव में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर लूट की कोशिश की गई. यहां स्कूटी पर सवार युवक कुरियर बॉय बनकर घर में घुसा था. मकान मालिक ने विरोध किया और शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए. इससे आरोपी मौके से भाग निकला. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
सीसीटीवी में कैद फुटेज में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर सवार युवक गांव में एंट्री करता है. इसके बाद वह पटेल फलिया में रहने वाले सुरेशभाई ठाकोरभाई पटेल के घर के बाहर पहुंचता है. वह स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर देता और हाथ में एक कुरियर जैसा पैकेट लेकर आगे बढ़ता है.
यहां देखें Video
आरोपी लुटेरा सुरेशभाई के घर में घुस जाता है और कहता है कि वह एक पार्सल देने आया है. सुरेशभाई ने जब पार्सल लेने से इनकार कर दिया, तब भी वह जबरन घर के बरामदे तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: आंखों में मिर्च, हाथ में चाकू और... जयपुर में दुकानदार से लूट की साजिश नाकाम, Video
सुरेशभाई ने उसे मना किया और वापस घर के अंदर जाने लगे. इस दौरान आरोपी लुटेरा भी उनके पीछे घर में घुस गया. अंदर जाते ही उसने चाकू दिखाकर पैसों की मांग शुरू कर दी. इस दौरान मकान मालिक सुरेशभाई उससे भिड़ गए. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे को जोरदार धक्का दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर पड़ोस के लोग तुरंत वहां जमा होने लगे. पकड़े जाने के डर से आरोपी लुटेरा स्कूटी लेकर वहां से फरार हो गया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








