Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
भिवंडी में हो गया खेला! कांग्रेस की मदद से मेयर बने बीजेपी के बागी नारायण चौधरी

भिवंडी में हो गया खेला! कांग्रेस की मदद से मेयर बने बीजेपी के बागी नारायण चौधरी

AajTak
Saturday, February 21, 2026 04:10:03 AM UTC

महाराष्ट्र के भिवंडी में सियासी उलटफेर देखने को मिला, जहां बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए उसके बागी नेता नारायण चौधरी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के समर्थन से मेयर चुने गए.

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक नाटकीय राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली, जहां भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके बागी नेता नारायण चौधरी कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एसपी) के समर्थन से मेयर बनकर उभरे. इस साल जनवरी में हुए 23 वार्डों और 90 सीटों वाले भिवंडी-निजामपुर नगर निगम (BNMC) चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. इसने इस नगर निगम में नए सियासी समीकरणों और गठबंधनों को जन्म दिया. पार्षदों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक झड़पों के आरोप लगे.

विलासराव देशमुख ऑडिटोरियम में शुक्रवार दोपहर 12 बजे हाथ उठाकर मतदान की प्रक्रिया हुई, जिसमें नारायण चौधरी को स्पष्ट बहुमत मिला. नारायण चौधरी मेयर चुने गए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मोमिन तारिक बारी डिप्टी मेयर चुने गए. नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 30, भाजपा ने 22, शिवसेना ने 12, समाजवादी पार्टी ने 6, कोणार्क विकास अघाड़ी ने 5 और भिवंडी विकास अघाड़ी ने 3 सीटें जीतीं थीं.

नारायण चौधरी ने 46 के जादुई आंकड़े से दो अधिक यानी 48 वोट हासिल करके मेयर पद हासिल किया. भाजपा की स्नेहा पाटिल को 16 वोट मिले, जबकि कोणार्क विकास अघाड़ी के विलास पाटिल (शिंदे की शिवसेना के समर्थन से)  को 25 वोट प्राप्त हुए. कांग्रेस के मोमिन तारिक बारी 43 वोट पाकर डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए. कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने भिवंडी में सेक्युलर फ्रंट बनाकर मेयर चुनाव लड़ा. राज्य भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा, 'नारायण चौधरी ने पार्टी की नीति का उल्लंघन किया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: फुटबॉल क्लबों की आड़ में कट्टरपंथ का खेल, ATS की छापेमारी में बड़े नेटवर्क का खुलासा

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का सेक्युलर फ्रंट

एनसीपी (एसपी) के लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे, जिन्हें बलिया मामा के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इस जीत को भिवंडी की जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के चलते कांग्रेस-एनसीपी (एसपी) का सेक्युलर फ्रंट बनाना जरूरी था. सपा विधायक रईस शेख ने कहा, 'हमने भिवंडी में सेक्युलर फ्रंट बनाया है.' राज्य कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, 'कांग्रेस ने भाजपा या एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन न करने का फैसला किया और अपने वैचारिक रुख से कोई समझौता नहीं किया. कुछ भाजपा पार्षदों ने पार्टी और उसकी विचारधारा छोड़कर सेक्युलर फ्रंट में शामिल होने का फैसला किया, जिससे हमें मेयर और डिप्टी मेयर चुनने में सफलता मिली.'   नारायण चौधरी ने बीजेपी से बगावत की और कुछ बीजेपी पार्षदों के साथ मिलकर एक स्वतंत्र समूह बनाया. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया. उन्होंने मेयर चुनाव जीतने के बाद कहा, 'स्थानीय राजनीति आप जानते हैं, मैं सिर्फ विकास पर काम करूंगा.' यह राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा के उस अंतिम समय में लिए गए फैसले के बाद हुआ, जिसमें पार्टी ने नारायण चौधरी को मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में हटाकर उनकी जगह स्नेहा पाटिल को मैदान में उतारा था. बता दें कि भाजपा में शामिल होने से पहले नारायण चौधरी कांग्रेस में थे.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'विदेशी ताकतों के आगे झुका कोर्ट, अब लगाएंगे 10% अतिरिक्त टैरिफ...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

टैरिफ पर ट्रंप की हार, सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार, देखें दस्तक

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

पड़ोसी ही निकला हैवान, तीन साल की मासूम से दरिंदगी, फिर हत्या कर दफना दी लाश

गुरुग्राम में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पड़ोसी शिवनाथ ने बच्ची को घर के बाहर से अगवा कर चार किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और शव को दफना दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची का शव बरामद कर लिया है.

वाटर प्यूरीफायर पर करोड़ों खर्च लेकिन टंकी नहीं, हरियाणा की सरकारी योजना में बड़ी लापरवाही आई सामने

हरियाणा विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट ने 4,000 इलेक्ट्रिक अल्ट्रावायलेट वाटर प्यूरिफायर की खरीद पर सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पानी टैंक और बिजली कनेक्शन के बिना प्यूरिफायर खरीदे गए. 1.22 करोड़ रुपये का खर्च बेनतीजा रहा.

AI समिट में यूथ कांग्रेसियों ने देश की इज्जत को तार-तार कर दिया? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

क्या मोदी विरोध के चक्कर में कांग्रेस ने हद पार कर दी? देखें विश्लेषण

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

बांदा POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले इंजीनियर को पत्नी समेत फांसी की सजा

बांदा की POCSO कोर्ट ने 33 नाबालिग बच्चों से यौन शोषण और डार्क वेब पर अश्लील वीडियो बेचने के मामले में रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई है. स्पेशल कोर्ट ने हर पीड़ित को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है. पढ़ें इस मामले की सिलसिलेवार कहानी.

क्या मोदी विरोध करने के चक्कर में कांग्रेस ने देश के अपमान की साजिश रची? देखें खबरदार

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

पुणे: स्कूल छोड़ने के बहाने 13 साल की बच्ची से कार में रेप, घटना के बाद पीड़िता को दी थी धमकी

पुणे में 13 वर्षीय बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी बच्ची का परिचित था और पेशे से ड्राइवर है. घटना के बाद उसने धमकी दी. बच्ची ने रात में मां को बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, विरोध की टाइमिंग और तरीके पर सवाल

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा

राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका, अदालत ने राष्ट्रपति के टैरिफ को बताया गैरकानूनी

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ट्रंप को टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं. कोर्ट ने कहा कि ट्रंप का दुनिया के देशों पर लगाया गया टैरिफ गैरकानूनी है.

रमजान आते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव क्यों? देखें विशेष

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल लीडर्स ने खोले तकनीक और नीति के राज

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

राजधानी दिल्ली में आतंकी अलर्ट... लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

राजधानी दिल्ली में खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में IED हमले की साजिश रच रहा है, जिसमें लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाके और मंदिर संभावित निशाने पर हैं.

83 साल के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर से ठगी, डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगों ने ऐंठे 42.50 लाख रुपये

अहमदाबाद में रिटायर्ड नेवी ऑफिसर से 42.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी की.

भिवंडी में हो गया खेला! कांग्रेस की मदद से मेयर बने बीजेपी के बागी नारायण चौधरी

महाराष्ट्र के भिवंडी में सियासी उलटफेर देखने को मिला, जहां बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए उसके बागी नेता नारायण चौधरी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के समर्थन से मेयर चुने गए.

अब 10% ग्लोबल टैरिफ... ट्रंप के इस फैसले का भारत समेत बाकी देशों पर क्या असर, जानें हर सवाल का जवाब

US Supreme Court ने डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी बताया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक नया टैरिफ बम फोड़ दिया और सभी देशों पर तत्काल प्रभाव से 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

'पैक्स सिलिका': चीन पर भारत का 'चिप-वार', देखें कूटनीति

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

दिल्ली: द्वारका के बाद अब सुभाष नगर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान

दिल्ली के सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ड्राइवर नशे में था. इससे पहले 3 फरवरी को द्वारका में एक नाबालिग ड्राइवर की वजह से साहिल धनेशरा की मौत हुई थी.

100 CCTV फुटेज, 44 बयान और 106 मोबाइल CDR... 18 दिनों की जांच में ऐसे खुला साध्वी की मौत का राज!

राजस्थान की साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत पर 18 दिन की गहरी जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट को मौत की वजह बताया है, लेकिन इंजेक्शन के असर की जांच अब भी जारी रहेगी. जानिए इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी.

IMD जारी करता है रेड-येलो-ऑरेंज-ग्रीन अलर्ट, जानिए मौसम विभाग के इन कलर कोड का मतलब

आपने ज़रूर सुना होगा कि मौसम विभाग ने रेड,ऑरेंज, येलो, ग्रीन अलर्ट जारी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के इन रंगों का मतलब क्या होता है? ये कलर कोड क्या संकेत देते हैं? आइए समझते हैं.

फर्जी निवेश स्कीम, मुनाफे का झांसा और लाखों की ठगी... साइबर पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन... सभी देशों पर लगाया 10% टैरिफ

सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

डिएगो गार्सिया विवाद के बीच मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के बाद ब्रिटेन कानूनी रूप से चागोस द्वीप समूह (जिसमें डिएगो गार्सिया भी शामिल है) मॉरीशस को सौंपने के लिए बाध्य है. हालांकि, डिएगो गार्सिया पर स्थित रणनीतिक सैन्य अड्डे को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच हालिया तनाव की खबरें आई हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us