
MP: आइसोलेशन के लिए नहीं होगी बेड की कमी, भिंड, गुना, शिवपुरी, मुरैना में बन रहे कोविड सेंटर
AajTak
कोरोना महामारी से जूझ रहे ग्वालियर के लिए अच्छी खबर है. अब यहां लोगों को आइसोलेशन के लिए जगह की कमी नहीं होगी. बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां के लोगों के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए 100-100 बिस्तर के कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर तैयार कराए हैं.
मध्य प्रदेश का ग्वालियर भी कोरोना संकट से जूझ रहा है. इस संकट से उबारने और लोगों को राहत देने के लिए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा कदम उठाया है. माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तहत अलग-अलग शहरों में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन सेंटर खोले जा रहे हैं. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अंतर्गत ग्वालियर,गुना, शिवपुरी के बाद भिंड व अशोकनगर में भी शुरू हुआ 100 बिस्तर का कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर।सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों को संपूर्ण मेडिसन जांच के उपकरण एवं आने-जाने वाले मरीजों की जांच कराकर उनका इलाज कराया जाएगाI pic.twitter.com/PDxXgtHyEx इसी क्रम में माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तहत भिंड, गुना, शिवपुरी, मुरैना और अशोकनगर में 100-100 बेड के आइसोलेशन सेंटर खोले जा रहे हैं. यहां ऐसे कोरोना मरीजों को रखा जाएगा, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन में रहना होता है. इन आइसोलेशन सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों की संपूर्ण मेडिसन जांच के उपकरण एवं आने-जाने वाले मरीजों की जांच कराकर उनका सही इलाज कराया जाएगा.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










