
MP: अनीता के नाम पर विनीता बनी सरपंच, घूंघट की आड़ में ले गई जीत का प्रमाण पत्र
AajTak
विनीता का नाम गांव की वोटर लिस्ट में नहीं था. तो विनीता के परिवार वालों ने अनिता के नाम से उसे चुनाव लड़ाया. चुनाव में अनिता को जीत हासिल हुई. घूंघट की आड़ में विनीता ने अनिता के नाम पर प्रमाण पत्र भी हासिल किया. चुनाव में हारे प्रत्याशी ने इस मामले का खुलासा कोर्ट में याचिका दायर कर किया.
मध्यप्रदेश में अजीबो-गरीब चुनावी मामला सामने आया है. बीते जुलाई महीने में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जालसाजी करके एक महिला किसी और के नाम पर पर न केवल सरपंच पद का चुनाव जीत गई, बल्कि उसने घूंघट की आड़ में इस पद की शपथ भी ले ली. बड़ी बात यह निकली की महिला को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया. अब मामले का खुलासा हुआ है. जिस पर इंदौर हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और कलेक्टर को नोटिस जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के भीलखेड़ा ग्राम पंचायत में विनीता नाम की महिला ने अनीता बनकर सरपंच बनने का प्रमाण-पत्र हासिल कर लिया. मामला तब उजागर हुआ, जब पंचायत में सरपंच पद का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी ने हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर की.
जांच में सामने आया कि गांव की विनीता नाम की महिला ने अनीता बनकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चुनाव जीतने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनीता के नाम का जीत का प्रमाण-पत्र विनीता को दे दिया. प्रमाण पत्र लेने के लिए विनीता निर्वाचन अधिकारी सामने घूंघट डालकर पहुंची थी. जिससे किसी को पता ही नहीं चला कि महिला विनीता है या अनीता.
कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और कलेक्टर को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है. अब इस मामले की आगे की सुनवाई 13 सितंबर को होनी है.
राजस्थान में रहती है अनीता
जिस अनीता नाम की महिला के नाम पर चुनाव लड़ा गया, वह राजस्थान में रहती है. सामने आया कि अनीता पिछले 15 साल से राजस्थान में है और उसे इस मामले को लेकर कोई जानकारी ही नहीं है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








