
उधर होर्मुज पर जंग तेज! इधर केंद्र सरकार का Plan-B एक्टिव, कहा- पेट्रोल-डीजल और LPG...
AajTak
Hormuz Strait को लेकर दुनिया की टेंशन बढ़ गई है और भारत सरकार भी हालातों पर पैनी नजर रख रही है. इसके साथ ही सरकारी अधिकारी देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी भंडार होने की बात कह रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है और अब एनर्जी प्लांट्स पर हमलों ने ग्लोबल टेंशन को चरम पर पहुंचा दिया है. पहले से जारी तेल-गैस संकट और बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. दुनिया के 22 देशों ने मिलकर ईरान से हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की अपील की है. इस सबके बीच भारत सरकार ने भी अपना प्लान-बी (Modi Govt Plan-B) एक्टिव कर दिया है और फ्यूल सप्लाई समेत शिपिंग सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं.
वहीं सरकारी अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया है कि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त भंडार मौजूद है और रिफाइनरीज पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं. इसके अलावा खाड़ी में भारतीय जहाजों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है.
पैनिक बायिंग रोकने के लिए उठाए कदम बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में युद्ध से टेंशन और भी बढ़ने के चलते ग्लोबल एनर्जी रूट्स में रुकावटें पेश आ रही हैं और इनमें सबसे चिंता का विषय होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना है. खराब वैश्विक हालातों के बीच केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति सुचारू रखने, समुद्री रूट्स पर सुरक्षित आवाजाही और भारतीय नागरिकों को सहायता मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी उपाय तेज कर दिए हैं.
अधिकारियों के हवाले से इसमें कहा गया है कि भारत के पास वर्तमान में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है. वहीं दूसरी और सप्लाई में रुकावट से देशभर में घबराहट में की जा रही एलपीजी खरीदारी (LPG Panic Buying) को रोकने के लिए भी अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं.
'ईंधन की कमी की रिपोर्ट नहीं' आधिकारिक के मुताबिक, देश में मौजूद सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं . इससे घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त कच्चे तेल का रिजर्व बना हुआ है. Petrol-Diesel का स्टॉक पर्याप्त है और रिटेल सेक्टर में ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
इन सबके बीच सरकार ने भी लोगों से अपील की है, कि वे घबराहट में तेल-गैस की खरीदारी न करें. ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां भी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, आपूर्ति नियमित जारी रख रही हैं. घरेलू मांग को पूरा करने के लिए एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है. इससे बीते कुछ दिनों में घबराहट में की गई सिलेंडर बुकिंग में कमी आई है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.








