
Mouni Roy Wedding: मेहंदी में बॉयफ्रेंड संग झूमीं मौनी रॉय, कपल का डांस वीडियो वायरल
AajTak
सात जन्मों के बंधन में बधंने से पहले कपल का ये डांस वीडियो फैंस को रिलेशनशिप वाइब्स दे रहा है. यैलो लहंगे और बैकलेस चोली में ग्लैमरस लग रहीं मौनी रॉय सॉन्ग 'मेहंदी है रचने वाली' पर बॉयफ्रेंड संग थिरक रही हैं. थोड़ा सा डांस कर सूरज साइड में खड़े हो जाते हैं लेकिन हमारी ब्राइड टू बी मौनी का डांस जारी रहता है.
टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं. 27 जनवरी को मौनी रॉय दुल्हन बनने वाली हैं. वे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी करेंगी. गोवा में मौनी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. मेहंदी और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












