
Motorola का फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन 15 हजार रुपये तक हुआ सस्ता, अब इतने में खरीदें
AajTak
लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने हाल ही में अपने दो हाई-एंड स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की थी. अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Razr 5G की कीमत घटा दी है.
लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने हाल ही में अपने दो हाई-एंड स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की थी. अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Razr 5G की कीमत घटा दी है. मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr के 5G वेरिएंट की कीमत कम कर दी गई है. रिटेलर ने दावा किया है कि कंपनी ने Moto Razr 5G की कीमत 15,000 रुपये तक कम कर दी है. मोटोरोला ने पिछले साल अक्टूबर में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब इसकी कीमत घटकर 1,09,999 रुपये हो गई है. हालांकि, फ्लिपकार्ट ये फोन अभी भी पुरानी कीमत पर ही लिस्टेड है. ऐसे में मुमकिन है कि नई कीमत में फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












