
Motorola का फोल्डेबल स्मार्टफोन 20 हजार रुपये तक हुआ सस्ता, अब इतने में खरीदें
AajTak
मोटोरोला ने अपने फोल्डेबल फोन Moto Razr (2019) को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था. अब इसकी कीमत भारत में घटा दी गई है. इस फोल्डेबल फोन की कीमत में 20 हजार रुपये की बड़ी कटौती की गई है.
मोटोरोला ने अपने फोल्डेबल फोन Moto Razr (2019) को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था. अब इसकी कीमत भारत में घटा दी गई है. इस फोल्डेबल फोन की कीमत में 20 हजार रुपये की बड़ी कटौती की गई है. Moto Razr की कीमत में दूसरी बार कटौती की गई है. पिछले साल भी इस फोन की कीमत में 30 हजार रुपये की बड़ी कटौती की गई थी. पहली कटौती के बाद से ये फोन 94,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था. कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन को 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया था और पिछले साल पहली बार हुई कटौती के बाद ये फोल्डेबल फोन 94,999 रुपये में उपलब्ध था. गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की कीमत एक बार फिर से 20 हजार रुपये तक घटा दी गई है और ये अब 74,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. नई कीमत को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












