
Most Wickets in T-20I: विकेट के मामले में चहल ने की बुमराह की बराबरी, लेकिन इस मामले में छोड़ा पीछे
AajTak
टीम इंडिया के प्राइम स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को खेले गए मैच में एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की. अब वह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर एक पर पहुंच गए हैं.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी-20 इंटरनेशनल में अब भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल ने जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है. टी-20 इंटरनेशनल में दोनों ही बॉलर्स के नाम 66 विकेट हो गए हैं. युजवेंद्र चहल के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी था, लेकिन वह इसे नहीं पूरा नहीं कर सके. क्योंकि युजवेंद्र चहल ने जब अपना दूसरा विकेट लिया, तब डीआरएस की वजह से उस फैसले को बदल दिया गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












