Most Wanted Murder Case: लखनऊ पुलिस ने बिहार से दबोचे 3 शूटर, B.Tech स्टूडेंट भी शामिल
AajTak
बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी गोरख ठाकुर हत्या मामले में UP पुलिस ने बिहार के सिवान से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इन तीनों ने ही फिरदौस के इशारे पर राजधानी में कैंट के निलमथा में 25 जून को गोरख ठाकुर की हत्या की थी.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर हत्याकांड मामले में बिहार जाकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों पर फिरदौस के इशारे पर लखनऊ के कैंट इलाके में गोरख ठाकुर की हत्या का आरोप है. इनमें बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) का छात्र भी शामिल है. उधर, मुख्य साजिशकर्ता फिरदौस, बिट्टू जायसवाल और प्रियंका तक भी पुलिस पहुंच चुकी है.
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने बिहार में सिवान के बड़हरिया थाना इलाके के अठखम्बा गांव से जिन 3 शूटर्स को दबोचा है, जिनमें मंजर इकबाल, कासिफ कसान और सरफराज अहमद शामिल हैं. पुलिस सुबह इन तीनों को लखनऊ ला चुकी है.
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, बीते एक हफ्ते से 3 टीमें बिहार में डेरा डाले हुए थीं. सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से पुलिस इन तीनों तक पहुंच सकी थी, जिन्हें दबोचकर लखनऊ ले आया गया.
एक आरोपी B.Tech स्टूडेंट, दो आरोपी सगे भाई बिहार में बेतिया के शिकारपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर गोरख ठाकुर उर्फ वीरेंद्र की हत्या में शामिल जिन 3 संदिग्ध शूटर्स को दबोचा गया है, उनमें अठखम्बा गांव का मंजर इकबाल नोएडा में B.Tech की पढ़ाई कर रहा है. बीते कुछ दिनों से वह सिवान में था. वहीं, कासिफ कसान और सरफराज अहमद दोनों सगे भाई हैं और अलीगढ़ में हाफिज की पढ़ाई पढ़ रहे थे. कोरोना काल के बाद अठखम्बा गांव में पिता की दुकान संभाल रहे थे.
फिरदौस को किया जाएगा जल्द गिरफ्तार बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी गोरख ठाकुर की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता फिरदौस है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिरदौस लखनऊ पुलिस की रडार पर आ चुका है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
सूत्रों की मानें तो फिरदौस नेपाल भागने की फिराक में था. पुलिस के मुताबिक, शूटर्स को लखनऊ लाया गया है. इनसे पूछताछ में हत्या की मुख्य वजह जानने की कोशिश की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









