
Most Sixes In Test Cricket: बेन स्टोक्स ने टेस्ट में बनाया महारिकॉर्ड, अब कोच ब्रैंडन मैक्कुलम निशाने पर!
AajTak
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे सिर्फ दो ही प्लेयर हैं, जिनमें से एक खुद उनकी टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम शामिल हैं.
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने जब से वापसी की है, तभी से धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज़ में भी बेन स्टोक्स ने अपना जलवा बिखेरा है. बेन स्टोक्स ने इसी के साथ अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड कर लिया है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर का शतक जमा दिया है.
बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने हैं. बेन स्टोक्स से पहले ब्रैंडन मैक्कुलम और एडम गिलक्रिस्ट ही ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक सिक्स जमाए हैं.
बेन स्टोक्स ने सिर्फ 82वें टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया, यानी उनके पास मौका है कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले प्लेयर बन जाएं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 8 ही छक्के जड़ने होंगे और वह अपनी ही टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ देंगे.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स- • ब्रैंडन मैक्कुलम- 101 टेस्ट, 107 सिक्स • एडम गिलक्रिस्ट- 96 टेस्ट, 100 सिक्स • बेन स्टोक्स- 82 टेस्ट, 100 सिक्स • क्रिस गेल- 103 टेस्ट, 98 सिक्स • जैक्स कालिस- 166 टेस्ट, 97 सिक्स
टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स (भारतीय) • वीरेंद्र सहवाग- 104 टेस्ट, 91 सिक्स • महेंद्र सिंह धोनी- 90 टेस्ट, 78 सिक्स • सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट, 69 सिक्स
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स की गिनती मौजूदा वक्त के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है. अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 82 टेस्ट में 5255 रन हैं, इनमें 11 शतक भी शामिल हैं. इनके अलावा बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट में 177 विकेट भी हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











