Morbi Heroes: पुल गिरते ही लगा दी जान की बाजी, मौत के मुंह से खींच लाए कई जिंदगियां
AajTak
Morbi Bridge Collapse: रविवार को हुए मोरबी हादसे के बाद पुलिस, सेना और एनडीआरएफ ने तो पीड़ितों की मदद की ही. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने हादसा होते ही तुरंत पीड़ितों की मदद के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा दी. मिलवाते हैं आपको ऐसे ही मोरबी हीरोज से...
गुजरात के मोरबी हादसे ने पूरे देश को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है. कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं जिनकी जान गई, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार को हुए ब्रिज हादसे में 143 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इस दौरान कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने हादसे के तुरंत बाद लोगों की जान बचाने के लिए जी जान एक कर दिया. चलिए मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही मोरबी हीरोज से...
दर्दनाक हादसे के गवाह कुलदीप ने बताया कि जैसे ही पुल गिरा, हर तरफ चीख पुकार मच गई. वो भी उस समय वहीं पास में ही मौजूद थे. उन्होंने तुरंत अपनी बाइक उठाई और एक के बाद एक 35 लोगों को अस्पताल पहुंचाया. ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके.
आर्मी की तैयारी कर रहे रोहित बने देवदूत
कडियाणा के रहने वाले रोहित ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं. जब ट्रेनिंग लेने वाले ग्रुप से साथ वह वहां से गुजरे तो उन्हें चीख पुकार सुनाई दी. पता चला कि ब्रिज गिर गया है. ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के कहने पर पूरा ग्रुप तुरंत हादसे की जगह पहुंचा और सभी ने मिलकर घायलों को बचाने की कोशिश की. 12 लोगों के ग्रुप में जिन-जिन को तैरना आता था, सभी ने बिना कुछ सोचे नदी में छलांग लगा दी और लोगों को नदी से बाहर निकालने में मदद की.
ग्रुप इंस्ट्रक्टर और रिटायर्ड आर्मी जवान ने बताया कि सबसे पहले हमने औरतों और बच्चों को बचाने का काम शुरू किया. हम लोग तब तक वहां मौजूद रहे जब तक कि सभी जिंदा लोगों को बाहर नहीं निकाल लिया गया.
बेटी की डिलीवरी कराने आए, जुट गए पीड़ितों की मदद में

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









